विजयश्रीः फैडरेशन ऑफ सीडब्ल्यूसी ने 16 में से 14 राज्यों में लहराया जीत का परचम–

by | Mar 14, 2023 | चुनाव, ब्रेकिंग, राष्ट्रीय | 0 comments

 
लखनऊ में हुए चुनाव में डीएल चंडोक जनरल सेक्रेटरी और विनोद प्रकाश रीजनल सेक्रेटरी निर्वाचित, विनोद प्रकाश ने शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात–

लखनऊः फैडरेशन ऑफ सीडब्ल्यूसी (सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) इंपलॉइज नई दिल्ली के निर्वाचन में जनरल सेक्रेटरी पद पर डीएल चंडोक ने जीत दर्ज की है। जबकि फैडरेशन के उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उत्तराखंड रीजन में रीजनल सेक्रेटरी पद पर विनोद प्रकाश ने शानदार जीत दर्ज की है।

13 मार्च को लखनऊ में फैडरेशन का विधिवत रुप से निर्वाचन संपन्न हुआ। अखिल भारतीय स्तर पर हुए निर्वाचन में  पंजीकृत 98 कार्मिक मतदाताओं में से 80 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इस चुनाव में फैडरेशन ऑफ सीडब्ल्यूसी ने 16 में से 14 राज्यों में जीत का परचम लहराया।सोमवार को दोपहर तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई, इसके बाद घोषित परिणाम में फैडरेशन के जनरल सेक्रेटरी पद पर डीएल चंडोक फैडरेशन ऑफ सीडब्ल्यूसी इंपलॉइज नई दिल्ली ने 80 में से 70 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।

वहीं, रीजनल सेक्रेटरी पद पर विनोद प्रकाश ने 80 में से 57 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। जीत के बाद कर्मचारियों ने फूल मालाओं से जीते प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया। नव निर्वाचित रीजनल सेक्रेटरी विनोद प्रकाश ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ता देवीदास के साथ ही पूर्व महामंत्री आरके अग्निहोत्री, भरत सिंह, देसराज, योगेंद्र अधिकारी आदि ने चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग दिया। 

विनोद प्रकाश ने बताया कि सभी कर्मचा‌री-अधिकारियों को साथ लेकर फैडरेशन को मजबूती दी जाएगी। कहा कि कर्मचारियों की समस्या और मांगों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। विनोद प्रकाश लखनऊ में शीर्ष अधिकारियों से भेंट करने के बाद मंगलवार शाम को रामपुर लौटेंगे।  

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!