अटैचमेंट का खेलः यहां शिक्षकों को तरस रहे स्कूल, यूपी, बिहार, दिल्ली में अटैच हैं उत्तराखंड के ये शिक्षक–

by | Mar 17, 2023 | चमोली | 0 comments

 

6 से लेकर 14 साल से दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर जमे हं पहाड़ के ये ‌शिक्षक, शिक्षा विभाग की खुली पोल–  

गैरसैंणः उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षक पिछले छह से 14 साल तक राज्य के बाहर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए हैं। उत्तराखंड के जिन शिक्षकों की तैनाती धारचूला, भीमताल, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग के दुर्गम क्षेत्रों में है वह करीब 6 साल से लेकर 14 साल से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सेवाएं दे रहे हैं। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक दिलीप रावत के सवाल ने इन शिक्षकों और शिक्षा विभाग की पोल खोलने का काम किया है।

विधायक दिलीप रावत ने सवाल लगाया था कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कितने शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर कहां तैनात हैं यह शिक्षक कब से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं इनके जवाब में शिक्षा विभाग से दी गई जानकारी के अनुसार एक शिक्षक 2009 से दिल्ली, छह उत्तर प्रदेश और एक बिहार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने पर शिक्षकों को बुलाए जाने को 25 नवंबर 2022 को आदेश जारी किया था, अंजू धपोला, सहायक अध्यापक, धारचूला की प्रतिनियुक्ति 2009 से राज्य सूचना केंद्र दिल्ली में हुई जबकि जेपी पांडे प्रवक्ता जीआईसी भीमताल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अंबेडकर नगर यूपी में 1998 से प्रतिनियुक्ति पर हैं।

जीआईसी रुद्रप्रयाग के प्रवक्ता ओपी नौटियाल भी 2011 के 19 अगस्त से उत्तराखंड विज्ञान अनुसंधान केंद्र देहरादून में जमे हुए हैं ऐसे ही पौड़ी, उधम सिंह नगर, देहरादून, जखोली, पौड़ी, चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और हरिद्वार से भी कई प्रवक्ता और सहायक अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर सालों से मैदानी क्षेत्रों में जमे हुए हैं। लाखों में मोटी तनख्वाह लेकर ऐसे वातानुकूलित स्थानों में जमे इन शिक्षकों की प्रति नियुक्ति पर अब सवाल उठने लगे हैं।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!