डा. जीतराम ने कहा- इस बार प्रदेश में चल रही सत्ता विरोधी लहर, हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं–

by | Aug 13, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 नारायणबगड़। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व थराली के पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। कांग्रेस इस बार सत्ता में लौट रही है। डा. जीतराम का नारायणबगड़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने डा. जीतराम तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं.. के नारे भी लगाए। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र थराली पहुंचे डा जीतराम का पिंडरघाटी के कुलसारी, हरमनी, मींगगधेरा, पंती ,नलगांव में भी काग्रेसजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नारायणबगड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी जोरदार आगवानी की और उनके समर्थन में पार्टी कार्यालय से परखाल तिराहे तक जुलूस निकाला। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में डा. जीतराम ने केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, और विकास के मुद्दों पर भाजपा को जनता के बीच बेनकाब करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी शक्ति के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गिरीश कंडवाल, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, संदीप पटवाल, उषा रावत, देवेंद्र रावत देवराज, खेमराज कोठियाल, संजय नेगी, राजेंद्र नेगी, जयपाल बुटोला, गुड्डी देवी, हेमा देवी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप पटवाल ने किया। 

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!