आमने-सामनेः उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में किए गए हैं हमारे फर्जी हस्ताक्षर–

by | Mar 20, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

भाजपा के तीन सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अविश्वास प्रस्ताव का किया विरोध–

गोपेश्वरः चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव पर रार की स्थिति पैदा हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर को लेकर तीन सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि प्रस्ताव में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। तीनों सदस्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा के तीन जिला पंचायत सदस्यों आशा देवी फरस्वाण, दीपा राणा और अनूप चंद्र ने सोमवार को इस संबंध में लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पत्र में उनके हस्ताक्षर भी हैं। तीनों सदस्यों का कहना है कि उन्होंने न तो इस तरह का कोई प्रस्ताव दिया है औन न ही किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। जब उन्होंने हस्ताक्षर किए ही नहीं तो प्रस्ताव में उनके हस्ताक्षर कहां से आए इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। कहा कि 16 मार्च को आए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में एक अप्रैल को जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई है। इसके संबंध में मिली सूचना के साथ अविश्वास प्रस्ताव की प्रति भी लगी थी। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसमें उनके हस्ताक्षर भी दिखाए गए हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और उनके पति बदरीनाथ विधान सभा के विधायक राजेंद्र भंडारी भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिला योजना हो या विधायक निधि का लाभ अपने चहेतों को दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल भी रहे।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!