चारधामः बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरु होने से पहले पूरा करें वैकल्पिक मार्ग का‌ निर्माण– 

by | Mar 24, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना का निरीक्षण– 

गोपेश्वरः  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान महायोजना के कार्यों का ‌स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में मजदूर और संसाधन जुटाकर यात्रा शुरु होने से पहले यात्रा के वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थल का निर्माण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बदरीनाथ मंदिर प्रांगण, बामणी गांव, साकेत तिराहा, शेषनेत्र झील के साथ ही लूप रोड के निरीक्षण के लिए गए।

अलकनंदा किनारे चल रहे मकानों के ध्वस्तीकरण और सड़क निर्माण का जायजा भी लिया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जिलाधिकारी से यात्रा के शुरुआत में गेस्ट हाउस और फोटो गैलरी को न तोड़ने का आग्रह किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, पीआईयू के ईई विपुल सैनी, गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

महायोजना के तहत बदरीनाथ मंदिर के 75 मीटर के दायरे में सभी निर्माण कार्य हटाए जाने हैं। यात्राकाल में वीवीआईपी, वीआईपी को ठहराने के लिए बदरीनाथ मंदिर के समीप स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के एकमात्र गेस्ट हाउस को हटाने पर अभी संशय बना हुआ है।

यह गेस्ट हाउस भी बदरीनाथ मंदिर के 75 मीटर के दायरे में आ रहा है। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने प्रशासन से यात्रा के शुरुआत में तीर्थयात्रियों की अधिकता के चलते गेस्ट हाउस को अभी न तोड़े जाने का आग्रह किया है, जिससे इस पर अभी संशय की स्थिति बनीं हुई है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!