चमोलीः छुरागाड-कनोल सड़क के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई, ग्रामीणों में आक्रोश–

by | Mar 29, 2023 | चमोली | 0 comments

क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग, कहा-शीघ्र खोलें सड़क–

 गोपेश्वरः नंदानगर विकास खंड के दूरस्त ग्राम पंचायत कनोल के ग्रामीणों ने छुरागाड- कनोल मोटर मार्ग पर चल रहे सुधारीकरण के कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि सड़क पर बरसात में आया मलबा भी अभी तक नहीं हटाया जा सका है। जिससे कनोल के ग्रामीणों को सड़क मार्ग से वंचित रहना पड़ रहा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंंह नेगी, वन पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ‌बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, दरवाान ‌सिंह नेगी आदि का कहना है कि सड़क पर पीएमजीएसवाई की ओर से द्वितीय फेज और बरसात में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन विभाग की ओर से बहुत धीमी गति से कार्य करवाया जा रहा है। जिसके चलते कनोल के 100 से अधिक परिवार सड़क से वंचित हैं। सड़क पर नाली, पैराफिट व सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई गई हैं। विभा

गीय अधिकारियों को कई बार कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी भी सुस्त गति से काम हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संंबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। ग्रामवासियों ने शीघ्र सड़क सुधारीकरण कार्य पूर्ण न होने पर आंदोलन शुरु करने की चेतावनी भी दी है। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!