विकास के लिए विनाश को न्यौताः कहीं जोशीमठ की तरह ही न हो जाए छोटी काशी हाट के हरसारी गांव का हश्र–

by | Apr 25, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

 

विष्णुगाड परियोजना की सुरंग निर्माण में हो रहे अंधाधुंध विस्फोट से हरसारी के ग्रामीण परेशान– 

गोपेश्वरः टीएचटीसी द्वारा निर्माणाधीन 444 मेगावाट की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के सुरंग निर्माण में इन दिनों अंधाधुंध विस्फोट किए जा रहे हैं। जिससे परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत हाट के हरसारी तोक के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विस्फोट नहीं रोके गए तो हरसारी गांव का हश्र भी कहीं जोशीमठ की तरह ही न हो जाए। उन्होंने तत्काल विष्णुगाड परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पहले हमारी सुरक्षा करे, इसके बाद कंपनी को विस्फोट की अनुमति दी जाए। 

हरसारी गांव में मौजूदा समय में लगभग 12 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टीएचडीसी के अधिकारियों की क्षेत्र में तानाशानी चल रही है। सुरंग निर्माण में अंधाधुंध विस्फोट किए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र की जमीन भी कंपन कर रही है। मकानों में दरारें आ गई हैं।

हरसारी गांव की घूरी देवी और तारेंद्र जोशी का कहना है कि क्षेत्र में परियोजना निर्माण घातक सिद्घ हो रहा है। लोगों की मकानें रहने लायक नहीं रह गई हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल का कहना है कि टीएचडीसी की ओर से सुरंग निर्माण में अंधाधुंध विस्फोट करवाए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के आवासीय मकानों में दरारें आ रही हैं। ग्रामीणों की न तो टीएचडीसी के अधिकारी सुन रहे हैं और ना ही जिला प्रशासन। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाए।  

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!