आक्रोशः बदरीनाथ में पुलिस के ट्रेफिक प्लान से होटल व्यवसायी नाराज, कोतवाली का किया घेराव– 

by | Apr 28, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चार मई से आंदोलन तेज करने का एलान, धरना-प्रदर्शन शुरु करने की चेतावनी दी–  

बदरीनाथः पुलिस प्रशासन के बदरीनाथ धाम में बनाए ट्रेफिक प्लान से होटल व्यवसायी नाराज हैं। शुक्रवार को व्यवसायियों ने कोतवाली का घेराव कर अपनी नाराजगी का खुलकर प्रदर्शन की। व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन मई तक यात्रा वाहनों की आवाजाही मुख्य मार्ग से नहीं करवाई गई तो चार मई को वे होटल की चाबियां थाने में जमा कर धरना-प्रदर्शन शुरु कर देंगे। 

बदरीनाथ धाम में इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से करवाई जा रही है। यह मार्ग मुख्य बाजार से हटकर बनाया गया है। जिससे तीर्थयात्रियों को सीधे माणा रोड पर छोड़ा जा रहा है। इस व्यवस्था से होटल व्यवसायी नाराज हैं।

बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि पुलिस के ट्रेफिक प्लान से ती‌र्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होटलों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मीलों दूरी तय करनी पड़ रही है। जिन तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग नहीं है, उन्हें भटकना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने होटल व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि जिन तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग है, उनके वाहन को मुख्य मार्ग से आवाजाही करने की छूट दी जाएगी। बसों को बस टर्मिनल से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा सामान्य वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से ही करवाई जाएगी। कहा कि इस निर्णय पर होटल व्यवसायी सहमत हो गए हैं। इस मौके पर होटल मैनेजर प्रभाकर, शैलेश, विपिन पंवार के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!