38 साल बाद हो रही मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरु, ब्रहम निशानों की हुई पूजा-अर्चना–
गोपेश्वरः मां नैणी देवी दीवारा यात्रा को लेकर शनिवार को समिति के कुछ सदस्य ब्रह्म निशान को लेने बांसबगड नंदा नगर पहुंचे। ब्रह्म निशान भटियाणा पहुंचने पर कोट, भटियाना और ग्वाड-भुलक्वानी के श्रद्घालुओं ने ब्रह्मनिशान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कीर्तन मंडली की महिलाओं ने महिलाओं ने मंगल गान और कीर्तन-भजन का आयोजन किया। ढोल दमाऊ के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर भटियाणा में उत्सव मनाया गया। ब्रह्मा गुरु पंडित विशंभर दत्त सती ने इस अवसर पर समिति व सभी ग्रामीणों को बधाई दी।
तत्पश्चात ब्राह्म निशान का पूजन किया गया। मां नैणी देवी सेवा समिति भटियाणा, उत्तरी कड़ाकोट के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। नारायणबगड़ विकास खंड के भटियाणा (उत्तरी कड़ाकोट) की अराध्य मां नैणी देवी लंबे समय बात दिवारा भ्रमण पर जाएगी। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मां नैणी देवी 38 साल बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी।
नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी सात माह तक नारायणबगड़, थराली, नंदानगर और दशोली विकास खंड के गांवों का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा के ब्रह्म गुरु पंडित विशंबर दत्त जोशी ने बताया कि 17 सितंबर को मां नैणी देवी मंदिर में घट स्थापना होगी। इसके बाद 11 मार्च तक मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा संचालित होगी। यात्रा का संचालन भटियाणा, कोट और ग्वाड़ भुलक्वानी गांव के श्रद्घालु करेंगे।


