बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए–

by | May 21, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्य सचिव डॉ एसएस सिंधू ने दिए निर्देश, कहा निर्माण से न हो यात्रियों को कोई असुविधा–

गोपेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले मास्टर प्लान के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य सचिव ने लेक फ्रंट, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर का सौन्दर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैनुअल कार्यो में अतिरिक्त मजदूर लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में तेजी लाते हुए मानसून के लिए अभी से प्लान तैयार करें। उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यो की वजह से बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बद्रीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डारेक्टर पीएल सोनी, अनिरुद्ध काला, ईओ सुनील पुरोहित सहित निर्माणदायी और कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!