शाबास: रुद्रप्रयाग की बिटिया का हुआ आईएएस में चयन–

by | May 23, 2023 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सामान्य परिवार से ताल्लुख रखती है कंचन, सीमित संसाधनों से हासिल की सफलता, चारों ओर हो रही तारीफ–
रुद्रप्रयाग: जनपद की बिटिया कंचन डिमरी का आईएएस में चयन हुआ है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर छा गई है। कंचन बहुत ही सामान्य परिवार से है। सीमित संसाधनों से कंचन से यह कामयाबी हासिल की है।

कंचन डिमरी स्वीली गांव के देवी प्रसाद डिमरी की सुपुत्री है। देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी।

प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ शंशाक शेखर डिमरी ने बताया कि दिल से बहुत प्रसन्नता हो रही है कि रुद्रप्रयाग जनपद के पश्चिम भरदार से शायद पहली बार हमारे गांव के आसपास क्षेत्र से किसी ने भारत की सर्वोच्च सेवा आईएएस में कामयाबी पाई है। कहा कि कंचन ने संपूर्ण परिवार का नाम रौशन किया है। बताया कि एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी और शिक्षा लेने वाली कंचन आने वाले बच्चों के साथ ही समाज के सामने प्रेरणास्रोत बन गई है। कंचन ने इस कामयाबी का श्रेय माता पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!