कुमकुम जोशी को उपमुख्य कार्या​धिकारी की जिम्मेदारी पर बीकेटीसी कर्मचारी संघ में उबाल–

by | May 24, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा- विभागीय पदोन्नति के आधार पर होती है इस पद पर नियु​क्ति, बैठक कर आगे की रणनीति पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर: जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उप मुख्य कार्याधिकारी पद पर शासन से तैनाती कर दी गई है। इसका बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। उन्होंने बैठक करने के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

मंदिर समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की मौजूदगी में बुधवार को आयोजित की गई बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, सचिव संजय चमोली, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, संगठन मंत्री भूपेंद्र रावत, संदीप कपरुवाण आदि ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से वर्ष 1939 से राज्य सरकार के नियंत्रण में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को संचालित किया जाता है।

समिति में मुख्य कार्याधिकारी की नियुक्ति अध्यक्ष की संस्तुति पर शासन से की जाती है, जबकि उप मुख्य कार्याधिकारी व अन्य पद मंदिर समिति में पदोन्नति के आधार पर भरे जाते हैं। लेकिन मंदिर समिति के अभी तक के कार्यकाल में शासन से पहली बार उप मुख्य कार्याधिकारी पद पर पीसीएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है,

जिससे कर्मचारियों में आक्रोश और असंतोष है। इस पद पर तैनाती का अधिकारी सिर्फ मंदिर समिति के अध्यक्ष को है। कर्मचारियों ने शीघ्र नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की है। ऐसा न करने पर कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पडे़गा।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!