एटीएम से पैसे की जगह निकले सांप के बच्चे, मची अफरा-तफरी–

by | May 25, 2023 | ब्रेकिंग | 0 comments

एटीएम पर पैसे निकालने गए व्य​क्ति ने एक सांप देखा, छानबीन हुई तो निकले सांप के दस बच्चे–

रामनगर: भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे की जगह अचानक सांप निकलने लगे। जिसे देख वहां पैसे निकालने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में सांप विशेषज्ञों ने एटीएम की छानबीन कर सांप के बच्चों को सुर​क्षित जंगल में छोड़ दिया।

यह मामला बुधवार शाम को नैनीताल जिले के रामनगर में सामने आया। एसबीआई के कोसी रोड पर स्थित एटीएम पर पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। एक व्य​क्ति एटीएम में गया और घबराता हुआ बाहर आ गया। उसने एटीएम के गार्ड को बताया कि एटीएम के निचले हिस्से में सांप है।

जिस पर शीघ्र बैंक अ​धिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। जब उन्होंने एटीएम के अंदर छानबीन शुरू की तो एटीएम के अंदर से एक के बाद एक सांप के 10 बच्चे निकल गए। उन्हें बचाकर सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया। सांप विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने कहा कि पकड़े गए सांप के बच्चे काफी विषैले हैं।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...
error: Content is protected !!