चेपड़ो गांव में आयोजित होगा तीन दिवसीय शहीद नायक भवानी दत्त जोशी मेला–

by | May 27, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

2009 से नहीं हुआ मेले का आयोजन, लोक कलाकारों ने की मेला आयोजन की पहल

गोपेश्वर। थराली विकास खंड के चेपड़ो गांव में शहीद भवानी दत्त जोशी मेला आयोजित होगा। यह मेला 6 से 8 जून तक चेपड़ो गांव के मध्य में ​स्थित मैदान में होगा। पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था से जुडे़ संगीतकार राजेंद्र चौहान और गढ़वाली लोक गायिका कल्पना चौहान ने मेला आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. ललित नारायण​ मिश्र से भी भेंट की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सेना की गढ़वल राइफल्स की ओर से 1989 से चेपड़ों गांव में शहीद नायक भवानी दत्त जोशी की याद में शहीद मेला शुरू किया गया था।

वर्ष 2009 के बाद से मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। लोक कलाकार दिव्यांग बीरु जोशी ने मेले को पुनर्जीवित करने को लेकर बातचीत की। जिस पर सहमति बन गई। इस तीन दिवसीय मेले में गढ़वाल राइफल्स की बैंड धुन के साथ ही सीएसडी कैंटीन भी स्थापित की जाएगी। मेले में महिला मंगल दल, छात्राओं के साथ ही लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सेना की ओर से 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में सेना नायक शहीद भवानी दत्त जोशी की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर कई लोगों की जान बचाई थी।

आतंकवादियों से लड़ते वे शहीद हो गए थे। उनकी याद में चेपड़ो गांव में आयोजित होने वाले शहीद मेले में चमोली जनपद के लिए सेना की भर्ती भी आयोजित की जाती थी। लेकिन 2009 के बाद से यह मेला किन्हीं कारणों से आयोजित नहीं हो पाया है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!