आस्था: बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के पार–

by | May 29, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

आपदा पर आस्था पड़ रही भारी, बदरीनाथ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब–

जोशीमठ: लगातार मौसम खराब होने के बावजूद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह चार बजे से बदरीनाथ भगवान के दर्शनों के लिए लाइन लग रही है, जो दिनभर चल रही है। सोमवार को तीर्थयात्रियों की करीब एक किलाेमीटर तक लाइन लगी रही। एक माह में ही धाम में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है।

मौसम खराब होने के बावजूद तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार को करीब 12000 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। धाम की तीर्थयात्रा 27 अप्रैल से शुरू हुई थी।

बारिश में भी तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के अलावा देश के प्रथम गांव माणा भी पहुंच रहे हैं। वे यहां भीम पुल, सरस्वती नदी, व्यास गुफा के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!