चमोली: हाईवे पर पेड़ गिरने से बाधित रहा यात्रा मार्ग–

by | May 29, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

फिर मददगार बने फायर सर्विस के जांबाज, वुडन कटर से हटाया वाहन, यातायात किया सुचारु–

गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर गोपेश्वर के सुभाषनगर में बारिश के दौरान एक पेड टूटकर वहां खडे़ वाहनों में गिर गया। जिससे दो कार क्षतिग्रस्त हुई है। फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हाईवे से हटाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात रुका रहा।

सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे अचानक एक पेड़ टूटकर वहां खडे़ वाहनों में गिर गया। जिससे यहां यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम फायर सर्विस चालक नरेश सिंह, फायरमैन योगेंद्र ड़ोभाल, फायरमैन राजेंद्र सिंह, प्रवीण उनियाल, उमेश चौधरी मौके पर पहुंचे और वुड़न कटर से पेड़ की टहनियों को काटकर हाईवे को सुचारु किया गया।

फायर सर्विस के जवानों की तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। दो दिन पूर्व जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के समीप भी पेड़ गिरने से हाईवे बा​धित हो गया था, जिसे फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। इन दिनों बारिश से जगह-जगह पेड़ टूटने की घटनाएं हो रही हैं। तीर्थयात्री भारी बारिश के दौरान एहतियातन सुर​क्षित स्थानों में शरण लें। बारिश थमने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू करें। बदरीनाथ हाईवे पर भी कई जगहों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से दिक्कतें बनीं हुई हैं।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!