बैरंग लौटे पहलवान: हरकी पैड़ी पर मेडल विसर्जन का हुआ विरोध, ताे वापस लौटे–

by | May 30, 2023 | आरोप, चमोली | 0 comments

अपने मेडल विसर्जन के लिए दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे थे पहलवान, श्री गंगा सभा ने किया विरोध, तो लौटे वापस–

हरिद्वार: नाराज पहलवानों ने मंगलवार को हरिद्वार में हर की पैड़ी पर मेडल विसर्जन करने का निर्णय लिया था। बड़ी संख्या में पहलवान दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे। लेकिन पहलवानों को श्री गंगा सभा ने हरकी पैड़ी पर मेडल विसर्जन करने से रोक दिया।

श्री गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर मेडल विसर्जन का विरोध किए जाने के बाद पहलवान मालवीय घाट के पास काफी देर तक जमीन पर बैठ गए। श्री गंगा सभा के पदा​धिकारियों ने कहा कि हरकी पैड़ी सनातन का पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां पहलवान स्नान और दान पुण्य कर सकते हैं, लेकिन मेडल विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा।

सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा है कि हरकी पैड़ी पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां दान और स्नान से पुण्य मिलता है। लेकिन मेडल विसर्जन करने नहीं दिया जाएगा। इस पर्वित्र स्थल को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के अलावा किसी अन्य जगह पर जाकर पहलवान मेडल विसर्जन का कार्य कर सकते हैं। कुछ देर हरकी पैड़ी पर ही रहने और विरोध होने के बाद वे दिल्ली लौट गए।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!