राहत: मलारी हाईवे पर कैलाशपुर में बैली​ब्रिज बनकर हुआ तैयार, वाहनों की आवाजाही शुरू–

by | Jun 2, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

16 अप्रैल को टूट गया था ब्रिज, सेना और भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को हो रही थी आवाजाही में दिक्कत–

जोशीमठ: सामरिक दृ​ष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीआरओ की ओर से ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 16 अप्रैल को निर्माण सामग्री से भरे ट्रक के गुजरने से यहां बना ब्रिज धराशाही हो गया था। बीआर

ओ ने गिर्थी नदी पर मिट्टी और पत्थरों का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवाई, लेकिन अब नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। डेढ़ माह के बाद ब्रिज का निर्माण पूर्ण होने से सेना, आईटीबीपी के साथ क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी होगी। शुक्रवार को शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्ना जोशी ने रिब्बन काटकर ब्रिज का उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि बीआरओ के जोशीमठ क्षेत्र में 24 अन्य पुलों का कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन सहित बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!