एक अन्य को हटाने की कार्रवाई शुरु, जोशीमठ में सात लोगों को सौंपे अतिक्रमण हटाने के नोटिस–
गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पोखरी में सरकारी व सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटवा लिया है। उप जिलाधिकारी संतोष पांडेय के नेतृत्व में 10 अतिक्रमण में से नौ स्थानों पर अतिक्रमण को हटा लिया गया, जबकि एक स्थान पर हुए अतिक्रमण का हटाने की कार्रवाई चल रही है।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जोशीमठ में भी अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें हटाने की कवायद शुरू हो गई है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि रविग्राम क्षेत्र में सात स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

