मास्टर प्लान के बाद दिव्य और भव्य दिखेगा बदरीनाथ धाम–

by | Jun 18, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अ​धिकारी भास्कर खुल्बे ने किया मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण–

गोपेश्वर: पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी श्री भास्कर खुल्बे ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मा.प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। श्री भास्कर खुल्बे ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के सभी कार्य पूर्ण होने के बाद बद्रीनाथ धाम और भी ज्यादा दिव्य और भव्य दिखेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धाम में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

चारधाम यात्रा के साथ-साथ बद्रीनाथ में कठिन परिस्थितियों में पुनर्निर्माण कार्याे की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन की सराहना भी की। इस दौरान उन्होंने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, शेष नेत्र व बदरीश झील, बद्रीनाथ मंदिर परिसर का सौन्दर्यीकरण आदि कार्यो का निरीक्षण करते हुए भगवान बद्रीनाथ की पूजा व दर्शन भी किए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने श्री खुल्बे को बद्रीनाथ धाम में संचालित कार्यों की प्रगति के संबध में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियन्ता राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिक्षण अभियंता विपुल सैनी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिव बंसल, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!