कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, कोठियाल बोले-उत्तराखंड में पहले रहते थे केवल फौजी और देवी-देवता–

by | Aug 17, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, कोठियाल बोले-उत्तराखंड में पहले रहते थे केवल फौजी और देवी-देवता–  देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जो घोषणा करने का एलान किया था, मंगलवार को देहरादून पहुंच कर वह घोषणा सार्वजनिक कर दी। केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता की राय मांगी कि सीएम उम्मीदवार किए बनाया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से ही नेताओं के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। लूट खसौट मची है। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी सौंप रहे हैं, तो यह मेरे लिए बड़ा गर्व और सम्मान का दिन है। मैनें बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। मैं कोई नेता नहीं हूं और ना ही कोई राजनेता हूं। हम उत्तराखंड की जनता को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहले फौजी और देवी-देवता ही ज्यादा रहते थे। मैं शादीशुदा नहीं हूं, अगर मैं अभी भी आर्मी में होता तो शायद ब्रिगेडियर बन गया होता, लेकिन मुझे नई तरह की राजनीति में मजा आ रहा है, मेरा हौंसला जनता है।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!