कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, कोठियाल बोले-उत्तराखंड में पहले रहते थे केवल फौजी और देवी-देवता– देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जो घोषणा करने का एलान किया था, मंगलवार को देहरादून पहुंच कर वह घोषणा सार्वजनिक कर दी। केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता की राय मांगी कि सीएम उम्मीदवार किए बनाया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से ही नेताओं के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। लूट खसौट मची है। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी सौंप रहे हैं, तो यह मेरे लिए बड़ा गर्व और सम्मान का दिन है। मैनें बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। मैं कोई नेता नहीं हूं और ना ही कोई राजनेता हूं। हम उत्तराखंड की जनता को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहले फौजी और देवी-देवता ही ज्यादा रहते थे। मैं शादीशुदा नहीं हूं, अगर मैं अभी भी आर्मी में होता तो शायद ब्रिगेडियर बन गया होता, लेकिन मुझे नई तरह की राजनीति में मजा आ रहा है, मेरा हौंसला जनता है।
कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, कोठियाल बोले-उत्तराखंड में पहले रहते थे केवल फौजी और देवी-देवता–
by laxmi Purohit | Aug 17, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
