मुकदमा दर्ज: केदारनाथ स्वयंभू लिंग के ऊपर नोट उड़ाने वाली महिला के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज–

by | Jun 20, 2023 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments


तो नोट उड़ाने वाली कोई महिला नहीं ब​ल्कि किन्नर था, हालांकि इसकी पु​ष्टि नहीं, बीकेटीसी अध्यक्ष ने अ​धिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण–
रुद्रप्रयाग: केेदारनाथ में स्वयंभू लिंग के ऊपर नोट उड़ाने के मामले में पुलिस ने महिला के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि नोट उड़ाने वाली महिला नहीं ब​ल्कि कोई किन्नर था। लेकिन अभी इसकी पु​ष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इन दिनों केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा अपने चरम पर चल रही है।

इसी बीच बड़ी तेजी से एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें एक महिला केदारनाथ स्वयंभू लिंग के ऊपर से नोटों की बरसात कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी हरकत में आ गई। मामले की पु​ष्टि के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कुछ पैसे दानपात्र में डाल देती है। बीकेटीसी के कार्या​धिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

साथ ही मंदिर समिति के अ​धिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले को लेकर लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि केदारनाथ धाम की गरिमा के अनुरूप यह कृत्य क्षमा लायक नहीं है। मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पूर्व केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने पर बवाल मचा और अब महिला के स्वयंभू लिंग के ऊपर से नोट उड़ाने का मामले पर चर्चा जोरों पर है। जिससे बीकेटीसी भी चिंतित है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!