आक्रोश: बाजार बंद कर हेलंग बाईपास का काम रोकने पहुंचे जोशीमठ के व्यापारी–

by | Jun 23, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुलिस व सीएसएफ के साथ हुई व्यापारियों की धक्का मुक्की, शंकराचार्य अ​विमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज भी उतरे समर्थन में–

जोशीमठ: बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और आंदोलन किया।

व्यापाारियों ने 23 जून को जोशीमठ में बाजार बंद रखने का एलान किया था। प्रस्तावित निर्णय के तहत शुक्रवार को आक्रो​शित व्यापारियों ने बाजार बंद रख। नगर में व्यापारियों ने रैली निकाली और उसके बाद बाईपास का कार्य रोकने के लिए हेलंग पहुंच गए। सीएसएफ गेट पर पुलिस और सीएसएफ के जवानों नें उन्हें रोक दिया। व्यापारियों और जवानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। व्यापारी आगे बढ़े, लेकिन कार्यस्थल से कुछ पहले ही पुलिस और सीएसएफ ने उन्हें बैरियर पर रोक लिया। व्यापारी वहीं पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

व्यापार मंडल जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा यह बाईपास जोशीमठ के लिए विनाशकारी है ही साथ ही पर्यटन ओर तीर्थाटन गतिवि​धियों को भी शून्य कर देगा। जोशीमठ तीर्थाटन गतिवि​धियों से वीरान हो जाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री जयप्रकाश भट्ट, कन्हैया लाल, रमेश डिमरी, अमित सती, चंडी प्रसाद बहुगुणा, सुभाष डिमरी, लक्ष्मण फरकिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों का समर्थन करने हेलंग में ज्योतष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी पहुंचे।

शंकराचार्य ने कहा कि जोशीमठ आधा बदरीनाथ है, शीतकाल में छह माह यहां पर ही बदरीनाथ जी की पूजा होती है। यहां पर प्राचीन नृसिंह मंदिर, कल्पवृक्ष सहित अन्य तीर्थ स्थल हैं। यह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जिसकी उपेक्षा हो रही है। जोशीमठ की रक्षा के लिए जो भी करना पड़ेगा वह करेंगे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!