चीन सीमा पर फंसे 500 भोटिया जनजाति के ग्रामीण, कुछ नेपाली मजदूर भी–

by | Aug 17, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। भारत- चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे चार दिन से ठप पड़ा है। यहां तमक गांव के समीप चट्टान से लगातार पत्थर मलबे के साथ ‌हाईवे पर आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणा आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। हाईवे बंद होने से जोशीमठ की ओर 100 से अधिक और नीती घाटी में करीब 500 ग्रामीण फंसे हुए हैं। चटटान से पत्थरों के गिरना बंद न होने से सीमा सड़क संगठन की जेसीबी मशीनें भी काम नहीं कर पा रही हैं। जोशीमठ एसडीएम ने भी हाईवे का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने पर जोर दिया। घाटी में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। नीती घाटी के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क नहीं खुलती है तो ग्रामीणों के पास मौजूद राशन समाप्त हो जाएगी। तमक में बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीण छिल्लों के सहारे रात बिता रहे हैं। चीन सीमा क्षेत्र में मुस्तैद भारतीय सेना और आईटीबीपी कैंपों में भी अंधेरा है। बिजली न होने से दूरसंचार ने भी काम करना बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने घाटी में ग्रामीणों के खैर ख्वाह लेने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से नीती घाटी में राशन पहुंचाई जाए और लोगों की आवाजाही के लिए फिलहाल हवाई सेवा शुरू की जाए।  

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!