जिलास्तरीय अ​धिकारियाें के न पहुंचने पर नाराज हुए पंचायत प्रतिदिन–

by | Jun 26, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

सदन छोड़कर बैठक का किया बहिष्कार, नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया–

पोखरी: क्षेत्र पंयायत की त्रैमासिक बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। सदन से उठकर सभी पंचायत प्रतिनि​धि बाहर आए और नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। अपराह्न 11 बजे ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई।

विकास खंड सभागार में पंचायत प्रतिनि​धि भी पहुंचे, लेकिन जिला स्तरीय अ​धिकारी नहीं पहुंचे। इस पर नाराज होकर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर आ गए। ब्लॉक कार्यालय के बाहर सदस्यों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यहां पर सांकेतिक धरना भी दिया।

सदस्यों ने कहा कि बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने कहा कि पिछली बैठक में निर्णय लिया गया था कि यदि जिला स्तरीय अधिकारी नहीं आएंगे तो अगली बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। इसी लिए आज सर्वसम्मति से बैठक का बहिष्कार किया गया। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा कि यह सदन का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख पूरण नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जयकृत बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, माहेश्वरी नेगी, वनीन राणा, दर्शन सिंह राणा, मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!