पीपलकोटी। निजमूला घाटी के पगना गांव के युवाओं ने दो किलोमीटर तक खड़ी चढ़ाई पर ट्रांसफार्मर को कंधे में ले जाकर गांव में बिजली सप्लाई शुरू करा दी। पिछले दो सप्ताह से गांव में बिजली सप्लाई बंद पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीण छिल्लों के सहारे रात गुजार रहे हैं। चार अगस्त को पगना गांव में ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई। लेकिन मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को गांव के एक दर्जन युवा बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचे और ट्रांसफार्मर को वाहन में साथ लेकर पगना गांव के नीचे वाहन से उतारा। यहां से युवाओं ने करीए दो किलोमीटर तक खुद ही चार क्विंटल के ट्रांसफार्मर को कंधे पर लकड़ी के डंडों के सहारे गांव तक पहुंचाया। इन उत्साही युवाओं की चारों ओर सराहना हो रही है। गांव के युवक मंगदल अध्यक्ष मकर सिंह फरस्वाण, भरत सिंह, अनिल, कुलदीप, प्रदीप, संतोष, मनोज, पूरण सिंह, भीम सिंह, ताजबर, हिम्मत सिंह आदि ने ट्रांसफारमर को गांव तक पहुंचाने में सहयोग किया।
दो सप्ताह से थे अंधेरे में, उत्साही युवाओं ने खुद ही गांव में पहुंचा दिया ट्रांसफार्मर–
by laxmi Purohit | Aug 17, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
