दो सप्ताह से थे अंधेरे में, उत्साही युवाओं ने खुद ही गांव में पहुंचा दिया ट्रांसफार्मर–

by | Aug 17, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

 पीपलकोटी। निजमूला घाटी के पगना गांव के युवाओं ने दो किलोमीटर तक खड़ी चढ़ाई पर ट्रांसफार्मर को कंधे में ले जाकर गांव में बिजली सप्लाई शुरू करा दी। पिछले दो सप्ताह से गांव में बिजली सप्लाई बंद पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीण छिल्लों के सहारे रात गुजार रहे हैं। चार अगस्त को पगना गांव में ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई। लेकिन मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को गांव के एक दर्जन युवा बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचे और ट्रांसफार्मर को वाहन में साथ लेकर पगना गांव के नीचे वाहन से उतारा। यहां से युवाओं ने करीए दो किलोमीटर तक खुद ही चार ‌क्विंटल के ट्रांसफार्मर को कंधे पर लकड़ी के डंडों के सहारे गांव तक पहुंचाया। इन उत्साही युवाओं की चारों ओर सराहना हो रही है। गांव के युवक मंगदल अध्यक्ष मकर सिंह फरस्वाण, भरत सिंह, अनिल, कुलदीप, प्रदीप, संतोष, मनोज, पूरण सिंह, भीम सिंह, ताजबर, हिम्मत सिंह आदि ने ट्रांसफारमर को गांव तक पहुंचाने में सहयोग किया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!