सख्ती: अब केदारनाथ मंदिर के इर्द-गिर्द नहीं बना पाएंगे रील्स और वीडियो, सख्त कार्रवाई की तैयारी–

by | Jul 4, 2023 | कार्रवाई, चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन करेगा कार्रवाई, केदारनाथ मंदिर में इस बार वीडियो बनाने का अ​धिक देखने को मिल रहा प्रचलन–

गुप्तकाशी: केदारनाथ धाम परिसर में अब रील्स और वीडियो नहीं बना पाएंगे। यदि कोई रील्स बनाते दिखा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र सौंपा है। इस वर्ष केदारनाथ मंदिर परिसर और शंकराचार्य गद्दी स्थल के आसपास रील्स और वीडियो बनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है।

दो दिन पूर्व मंदिर के ठीक सामने व्लॉगर विशाखा का केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हो गया था। लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी थी। कई लोग मंदिर के गर्भगृह तक की फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहे हैं। एक महिला की ओर से मंदिर के गर्भगृह में रुपये उड़ाने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में यूट्यूबर्स, वीडियो, इंस्ट्राग्राम रील्स बनाने वालों पर सख्त्म कार्रवाई को लेकर मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन की मदद मांगी है। ऐसे लोगों के ​खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

केदारनाथ धाम की ती​र्थयात्रा इस बार 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। अभी तक धाम में 11 लाख 5 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। इस वर्ष केदारनाथ में यूट्यूबर्स, मोबाइल वीडियो, फेसबुक लाइव और इंस्ट्राग्राम रील्स बनाने वालों का भी रैला उमड़ रहा है। जहां देखो युवा तीर्थयात्री रील्स बनाने में व्यस्त दिख रहे हैं। मंदिर परिसर से लेेकर भैरवनाथ और आदि गुरुशंकराचार्य की गद्दी स्थल तक रील्स बनाने वाले दिखाई दे रहे हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ गर्भगृह में तीर्थयात्री मोबाइल फोन को ​स्विच ऑफ करके ही जाएंगे। यदि गर्भगृह के अलावा परिसर व इर्द-गिर्द रील्स व अन्य वीडियो बनाने का प्रयास किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी पत्र सौंपा गया है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!