चर्चा: नेपाली दूतावास अधिकारियो ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की भेंट–

by | Jul 8, 2023 | चारधाम, देहरादून | 0 comments

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को लेकर साझा किए अनुभव, अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा- दोनों राष्ट्रों में है रोटी-बेटी का संबंध–

देहरादून: भारत स्थित नेपाली दूतावास के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से उनके कार्यालय में भेंट की। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि भारत-नेपाल का अटूट संबंध है।

भारत स्थित नेपाली दूतावास के सलाहकार (संस्कृति) यदुनाथ पौडेल, सलाहकार बुद्धि प्रसाद तिवारी व यदु प्रसाद भट्टाराई, दूतावास के तृतीय सचिव चंद्रकांत पराजुली, धनिक लाल महतो व कपिल मणि घिमिरे आदि अधिकारियों ने शनिवार को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। इस अवसर पर अजेंद्र ने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादि काल से हैं। दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं। इसके साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराएं समान हैं। दोनों राष्ट्रों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है।

नेपाली दूतावास के अधिकारियों ने भी भारत – नेपाल संबंधों को लेकर चर्चा की और हाल ही उनके द्वारा केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार और बीकेटीसी द्वारा प्रदान किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र को भगवान पशुपति नाथ के दर्शनों का भी निमंत्रण दिया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने नेपाली अधिकारियों को भगवान बदरी विशाल व बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।

इस दौरान गोरखा डेमोक्रेटिव फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, नेपाल ग्लोबल बैंक के अधिकारी प्रज्ज्वल नकमी, नारायण आचार्य, नरेंद्र खनाल, धर्मेंद्र जग्गी आदि उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!