राहत: ऊर्जा निगमों के उपनलकर्मियों को मिलेगा महंगाई भत्ता–

by | Jul 13, 2023 | देहरादून, राजकाज | 0 comments


3500 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बोर्ड ने लिया फैसला, सरकार के फैसले का रहेगा इंतजार–

देहरादून: प्रदेश में यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मियों को वीडीए (परिवर्तनीय महंगाई भत्ता) देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आवश्यक पत्र शासन को भेज दिया गया है। यदि शासन की मंजूरी मिली तो करीब 3500 कार्मिकों को इस भत्ते का लाभ मिलेगा।

यूपीसीएल ने अपनी 99वीं, यूजेवीएनएल ने 103वीं और पिटकुल ने 76वीं बोर्ड बैठक में वीडीए संबंधी फैसला लेने के बाद ये पत्र भेजे थे, दो साल से यह मामला लंबित था। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीनों निगमों के बोर्ड के फैसलों के आधार पर सरकार ने महंगाई भत्ता अनुमन्य कर दिया गया है। चूंकि वेतन, भत्तों की जिम्मेदारी निगम अपने स्तर से वहन करते रहे हैं इसलिए महंगाई भत्ते का खर्च भी उन्हें अपने स्तर से ही वहन करना है। सरकार इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं देगी।

इससे पहले ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को रात्रि पाली भत्ता, विशेष भत्ता भी मिल चुका है। लेकिन पहली बार महंगाई भत्ता मिलने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने इसके लिए मंत्री गणेश जोशी, तीनों निगमों के प्रबंधन के साथ ही राज्य सरकार, सचिव ऊर्जा का विशेष आभार व्यक्त किया है। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने इसके लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!