गोपेश्वर में मचेगी टीवी स्टार की धूम, मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड कार्यक्रम होगा आयोजित-

by | Aug 18, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

चमोली। आगामी माह 20 सितंबर को गोपेश्वर में मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जीटीवी स्टॉर दीपशिखा लुंगानी भी प्रतिभाग करेंगी। यह कार्यक्रम सीमांत चमोली जनपद में पहली बार आयोजित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कामकाजी महिलाओं और छात्राओं का भी सम्मलित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू कार्यों में व्यस्त महिलाओं व युवतियों को मंच प्रदान करना है। इसी वर्ष मिसेज गढ़वाल रही प्रिंस हाउसिंग समिति की अध्यक्ष नीलम ढौंडियाल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नीलम ढौंडियाल ने कहा कि पहाड़ के सामाजिक और सांस्कृतिक तानेबाने से कोई छेड़छाड़ न करते हुए पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक परिधानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को ऑडिशन होगा और अक्टूबर पहले सप्ताह में ग्रांट फिनाले कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम के सफल संचालन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम को लेकर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।    

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!