स्थानीय युवाओं ने दोनों किशोरियों को नदी से निकाला, एक की अभी सांस चल रही, दूसरी ने दम तोड़ा–
कोटद्वार: यहां प्राचीन दंगलेश्वर मंदिर के दर्शनों को गई दो किशोरियां मंदिर के घाट पर स्नान करते वक्त नदी में बह गई। दोनों किशोरियां सतपुली के निकट ओडलसैंण गांव की थी।
सूचना मिलने पर स्थानीय युवाओं ने एनएच पुल से कुछ दूरी पर दोनों को नदी से बाहर निकाला, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों किशोरियों की उम्र 18 और 15 साल है।
इनमें से एक अपने ननिहाल में पढ़ाई करतीं थी। बताया जा रहा है कि गांव की अन्य महिलाओं व युवतियों के साथ ये किशोरियां भी मंदिर में जलाभिषेक को गई थी।