हादसा: व्य​क्ति ने अलकनंदा में मारी छलांग, नहीं मिला कोई सुराग–

by | Jul 17, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस टीम ने किया नदी में रेस्क्यू, अब एसडीआरएफ चलाएगी रेस्क्यू अ​भियान–

गोपेश्वर: चमोली बाजार के समीप एक व्यक्ति ने सोमवार को अलकनंदा में छलांग मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और छलांग मारने वाले व्यक्ति की ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

थानाध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने नदी में छलांग मारने वाले व्यक्ति की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम की ओर से भी छलांग मारने वाले व्यक्ति की खोजबीन की जाएगी। अभी तक छलांग मारने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ दिन पहले भी अलकनंदा में एक व्य​​क्ति ने छलांग मार दी थी, लेकिन आज तक उसका भी कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब सवा तीन बजे महेंद्र शो रुम के समीप एक व्य​क्ति ने नदी में छलांग मार दी। इन दिनों नदी उफान पर चल रही है, जिससे पुलिस की टीम को उसे ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे करीब सौ मीटर तक बहते हुए देखा, लेकिन उसके बाद वह बह गया।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!