पुलिस टीम ने किया नदी में रेस्क्यू, अब एसडीआरएफ चलाएगी रेस्क्यू अभियान–
गोपेश्वर: चमोली बाजार के समीप एक व्यक्ति ने सोमवार को अलकनंदा में छलांग मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और छलांग मारने वाले व्यक्ति की ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
थानाध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने नदी में छलांग मारने वाले व्यक्ति की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम की ओर से भी छलांग मारने वाले व्यक्ति की खोजबीन की जाएगी। अभी तक छलांग मारने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ दिन पहले भी अलकनंदा में एक व्यक्ति ने छलांग मार दी थी, लेकिन आज तक उसका भी कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब सवा तीन बजे महेंद्र शो रुम के समीप एक व्यक्ति ने नदी में छलांग मार दी। इन दिनों नदी उफान पर चल रही है, जिससे पुलिस की टीम को उसे ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे करीब सौ मीटर तक बहते हुए देखा, लेकिन उसके बाद वह बह गया।

