1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का होगा पुर्निधारण, नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव होंगे तैयार–

by | Aug 18, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

चमोली। राजनैतिक दलों के साथ ही प्रशासन भी आगामी विधानसभा की तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, नगर अध्यक्ष संयज कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, सीपीआई की जिला कमेटी सदस्य ज्ञानेन्द्र खंतवाल, सपा के प्रदेश सचिव डीएन नैनवाल सहित संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिवन शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्तन, पुनर्निधारण व मतदेय स्थलों के शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन तथा 01 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में जनपद की सभी तहसील, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों के पुर्ननिधारण तथा निर्धारित मानकों के अनुसार नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाने है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर अपनी पार्टी के बीएलए की नियुक्ति करने एवं उनकी सूची शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया कि इस बार नए एम-3 माॅडल के ईवीएम का विधानसभा सामान्य निर्वाचन में उपयोग होगा। नए एम-3 ईवीएम पूर्व के माॅडल-2 ईवीएम से थोडा एडवांस है। नए एम-3 माॅडल के 830 बीयू, 800 सीयू तथा 830 वीवीपैट नोडल अधिकारी की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ विहार से जिले में लाए जा रहे है। जिन्हें सभी राजनैतिक दलों की उपस्थिति में पीजी काॅलेज में तैयार किए गए वेयरहाउस में सुरक्षित रखते हुए उनकी एफएलसी कराई जाएगी। इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!