16 लोगों की मौत के जिम्मेदारों पर दर्ज हो आपराधिक मामला–

by | Jul 20, 2023 | आरोप | 0 comments

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, मृतकों के परिजनों को 25 लाख व परिवार के सदस्य को मिले नौकरी–

चमोली: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बृहस्पतिवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट से मरने वाले 16 लोग भ्रष्टाचार और प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़े हैं। सरकार को आपराधिक मामला दर्ज कर जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और एक-एक आश्रित को नौकरी देनी चाहिए।

वे मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी, तेजवीर कंडेरी, हरिकृष्ण भट्ट आदि कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा देकर उनकी जान बचानी चाहिए। इसके लिए सरकार को तत्परता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में मानवजनित दुर्घटना में इतनी बड़ी क्षति पहले कभी नहीं हुई। पहले जब एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट से मौत हो गई थी तो प्रशासन को सजग हो जाना चाहिए था। लेकिन सुबह फिर करंट फैला और 16 लोग जान गंवा बैठे, दो बार करंट कैसे आया इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर काम करने वाली एजेंसी, उसकी देखरेख के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इतनी बड़े हादसे की जिम्मेदारी किसकी है इस सवाल का जवाब मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है, सरकार को भी खड़ा होना चाहिए। मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और एक-एक आश्रित को नौकरी देनी चाहिए। जो घायल हैं उनको भी 10 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि बिजली के करंट का प्रभाव सालों तक शरीर पर रहता है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!