कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे, दो सौ मीटर की दूरी पर मिला शव, पुलिस ने अपने कब्जे में लिया शव–
गोपेश्वर: थाना क्षेत्र के मंडल घाटी में शुक्रवार को अमृत गंगा में नहाते वक्त एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में करीब ढाई बजे अमृत गंगा में नहाते वक्त बदरी लाल पुत्र भीम लाल, ग्राम कुनकुली, चमोली नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके साथ दो अन्य लोग भी थे, जो सुरक्षित हैं। घटना से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसका शव भी बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

