चमोली करंट हादसा: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, गिरफ्तारी–

by | Jul 21, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस अधीक्षक करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पटियाला से लेकर नोएडा तक हुई धरपकड़, कई अ​धिकारी रडार पर–

गोपेश्वर: चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए करंट हादसे में पुलिस के हाथ शुक्रवार को अहम सुराग लगे हैं। शुक्रवार को दिनभर पुलिस धर पकड़ में लगी रही। कुछ लोगों की गिरफ्तारी की सूचना भी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल गिरफ्तारी के संबंध में प्रेस को ब्रीफ करेंगे। पुलिस की दो टीमें नोएडा और पटियाल भेजी गई हैं। पुलिस को जांच में प्लांट में कई खामियां मिली हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मामले को लेकर कुछ जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं।

एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। जिसमें एक टीम को पटियाला और एक टीम को नाेएडा भेजा गया है। प्लांट की मुख्य कंपनी मेसर्स जयभूषण पटियाला में है, जहां चमोली पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। पुलिस को प्लांट में कई तरह की अनियमितताएं और सुरक्षा में चूक मिली है। एक टीम स्थानीय स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस की एफआईआर में नामजद सुपरवाइजर पवन चमोला से पुलिस ने दो बार पूछताछ की। पवन ने कई अहम बातें पुलिस को बताई हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस वास्तविक आरोपी तक पहुंच गई है या नहीं। लेकिन पुलिस के हाथ मामले में अहम कामयाबी जरूर लगी है।

Latest News

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
error: Content is protected !!