धौली गंगा की लहरों पर नहीं टिकी नाव, अब भूस्खलन रूकने का इंतजार–

by | Aug 18, 2021 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

जोशीमठ। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे पांच दिन से ठप पड़ा हुआ है। नीती घाटी में ग्रामीणों की जिंदगी ठहर सी गई है। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने धौली गंगा के रास्ते नाव से ग्रामीणों को निकालने की योजना बनाई, लेकिन गंगा की तेज लहरों में नाव नहीं चली। जिसके बाद अब एनडीआरएफ की टीम चट्टान से भूस्खलन रूकने का इंतजार कर रही हैं। प्रशासन अब हेलीकॉप्टर से नीती घाटी में राशन व अन्य सामग्री पहुंचाने की योजना बना रही है। 14 अगस्त से चट्टान से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद पड़ी हुई है। लगातार भूस्खलन होने से हाईवे को अभी तक खोला नहीं जा सका है। बीआरओ की दो जेसीबी मशीनें भी वहां खड़ी हैं। लेकिन कुछ काम नहीं हो पा रहा है। चट्टान से पत्थरों की बरसात हो रही है। जान जोखिम में डालकर नीती घाटी से दो ग्रामीण सुरांईथोटा की ओर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घाटी में ग्रामीणों के पास राशन कम ही बचा है। बिजली और फोन सुविधा भी ठप पड़ने से ग्रामीणों के सम्मुख परेशानियों का पहाड़ टूट आया है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नीती घाटी में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए हेली सेवा की व्यवस्था की जा रही है। घाटी में विद्युत व संचार सेवा की सप्लाई को भी सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!