चमोली: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने थराली में विभिन्न विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण–

by | Aug 1, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

मत्स्य प्रजनन प्रक्षेत्र तलवाड़ी का भी किया निरीक्षण, दस हजार सेब की पौधों का रोपण भी किया गया–

चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को तहसील थराली के अन्तर्गत कृषि, उद्यान और मत्स्य विभागों की विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। तलवाडी में उद्यान विभाग की मिशन एप्पल योजना के तहत किसान की कृषि भूमि पर सेब, कीवी और चाय बागान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देकर योजना से लाभान्वित करने को कहा।

मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में मिशन एप्पल योजना के तहत विभाग द्वारा तलवाडी में किसान दयाल सिंह रावत की 20 नाली कृषि भूमि पर एक हजार सेब की प्रजातियों का रोपण कार्य किया गया। जिसके अन्तर्गत इन्टीग्रेटेड अप्रोच पर प्लांटिंग मैटीरियल, एन्टी हैलनेट, फैंसिग एवं अन्य निवेश सामान किसान को दिए गए। योजना के अन्तर्गत किसान को 80 प्रतिशत राज सहायता पर प्रोवाइड की गयी है। किसान को मिशन एप्पल योजनान्तर्गत 133 पौधे कीवी के दिए जा रहे हैं जो कि पूर्ण रूप से इन्टीग्रेटेड अप्रोच पर दिए जा रहे हैं।

सहायक मत्स्य निदेशक जगदंबा ने बताया कि तलवाडी मत्स्य प्रजनन केंद्र में ट्राउट, काँमनकार्प और गोल्डन कार्प का प्रोडेक्शन किया जा रहा है। पिछले वर्ष यहां से बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के मत्स्य पालकों को 1.20 लाख मत्स्य बीज का विपणन किया गया और इसको बढाने का प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवीन्द्र ज्वांठा, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक मत्स्य निरीक्षक जगदंबा आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!