चमोली: तहसील दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का किया निस्तारण–

by | Aug 1, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

तहसील दिवस में आयी 119 ​शिकायतें, 71 ​शिकायतों का हुआ निस्तारण, वि​भिन्न गांवों से पहुंचे फरियादी–

थराली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में मंगलवार को थराली ब्लाक सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में दूर दराज से आए लोंगों ने 119 शिकायतें/समस्याएं दर्ज की। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी शिकायतें सुनते हुए 71 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, उनको पूरा करने के लिए समयबद्धता के साथ कार्रवाई की जाए। तहसील दिवस में लोल्टी, तलवाडी, चेपडों, रतगांव, हरमनी, पैनगड, सोलडुंग्री, बुरसोल, देवाल, कुलसारी, बैनोली आदि दूर दराज गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पुलिया निर्माण, मुआवजा, पीएम आवास, आर्थिक सहायता, थराली बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं/शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

ग्राम पंचायत सूना में भूस्खलन की समस्या और थराली-वाण मोटर मार्ग के उलंगरा में सडक के मलवे से खेती को नुकसान होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को जियोलॉजिकल सर्वे कराके सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। सोल पट्टी के 9 ग्राम पंचायतों को जोडने वाले मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलवा आने से दुर्घटना की संभावना पर सडक निर्माणदायी संस्थाओं को शीघ्र सडक से मलवे की सफाई करने के निर्देश दिए।

थराली-देवाल मोटर मार्ग पर थराली में क्षतिग्रस्त पुल की समस्या पर लोनिवि को पुल की मरम्मत तत्काल शुरू कराने और नए पुल की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। हरमनी से पैनगड पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर पैदल मार्ग सुधारीकरण के लिए आपदा में प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चेपडों में 14 और कुनीपार्था मे 41 परिवारों को पानी का कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत पर पेयजल निगम को सभी छूटे हुए घरों का जल संयोजन कराने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज कुराड़ में अध्यापकों की नियुक्ति और राइका कुनीपार्था में चाहरदीवारी न होने से स्कूल में बच्चों को बने खतरे की शिकायत पर शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए डीएफओ को उचित कार्रवाई करने को कहा। नगर पंचायत थराली में पैदल मार्ग, नाली, स्ट्रीट लाइट, आपदा से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन आदि से जुड़ी शिकायतों पर अधिशासी अधिकारी को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में थराली ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, देवाल प्रमुख दर्शन दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों सहित डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, उप मजिस्ट्रेट रविंद्र ज्वांठा, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार प्रदीप नेगी और समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!