चमोली: गोपेश्वर जिला अस्पताल का दो मंजिला नया भवन बनेगा–

by | Aug 5, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

टीएचडीसी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी फंड से देगा 155.42 लाख रुपये–

गोपेश्वर: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को जल्द नया भवन मिल जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन तीन मंजिला होगा। भवन के लिए जिला प्रशासन ने टीएचडीसी के सीएसआर फंड (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) से 155.42 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

जिला अस्पताल में वर्तमान में जगह की कमी के चलते कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। दो मंजिला भवन में लैब, टोर और पंजीकरण काउंटर पर प्रतीक्षालय, शौचालय आदि की सुविधाएं न होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। किसी भी दिन मरीज अधिक आने पर अस्पताल में जगह की कमी के चलते लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। जिससे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां पर तीन मंजिला नया भवन बनाया जा रहा है। जिसके लिए टीएचडीसी ने सीएसआर फंड से पैसा स्वीकृत किया है, कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

नए भवन के भूतल में पंजीकरण काउंटर व प्रतीक्षालय कक्ष, प्रथम तल पर लैब व दूसरे तल पर दवा, उपकरण स्टोर कक्ष बनाया जाएगा। नए भवन में लिफ्ट की भी सुविधा होगी। जिला प्रशासन के अनुसार इसी माह में अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है, इस दिशा में लगातार प्रयास चल रहे हैं।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!