दिक्क्त: गोपेश्वर में महिलाएं निकली सड़क पर, खाली बर्तनों के साथ किया धरना-प्रदर्शन–

by | Aug 8, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

गोपेश्वर: नगर में पिछले दो दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई मोहल्लों में नलों पर 24 घंटे से एक बूंद पानी नहीं टपका है। जिस पर लोगों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। सुभाष नगर क्षेत्र की महिलाओं व व्यापारियों ने अपने खाली बर्तनों के साथ चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से नलों पर पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है।

पेयजल के लिए प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर जाना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, बादर सिंह फरस्वाण, संजू बुटोला, रघुनाथ कठैत, मंजू फरस्वाण, कुशलानंद डिमरी, संगीता देवी, टीकाराम पुरोहित, नर्वदा राणा, ममता, रोशनी राणा, हिमा फरस्वाण, बबीता आदि ने कहा कि पेयजल सप्लाई बाधित है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने खाली बर्तनों के साथ सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने वाहनों की आवाजाही भी नहीं होने दी, जिससे करीब आधा घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनीं रही।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि पानी न आने से वे कपड़े भी नहीं धुल पा रहे हैं। खाना भी मु​श्किल से बना रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि पेयजल योजना को ठीक करवाया जा रहा है। टेंकरों से पेयजल की सप्लाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह तक पेयजल की सुचारु सप्लाई कर दी जाएगी।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!