चमोली डीएम हिमांशु खुराना को आया गुस्सा, अधिकारियों का वेतन रोका-

by | Aug 19, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में  जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद नहीं रहे। कुछ अधिकारियों ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक में भेजा था। जिस पर जिलाधिकारी को गुस्सा आ गया। जिस पर डीएम ने जल संस्थान, खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों की वेतन रोक दी। जो अधिकारी बैठक में मौजूद भी थे, वे पूरी तैयारी के साथ नहीं पहुंचे थे, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिए कि गंगा स्वच्छता को लेकर संचालित अवशेष कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों की टैपिंग, एसटीपी निर्माण कार्यो, ठोस एवं तरल अपशिष्ट और बायोमडिकल वेस्ट निस्तारण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा के परियोजना प्रबंधक को नगर पालिका जोशीमठ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही यहां पर सीवर लाइनों व गंदे नालों को एसटीपी से टैंपिग सुनिश्चित करने को कहा। मिनि औद्योगिक संस्थान कालेश्वर में स्थापित उद्योग इकाई से निकलने वाले गंदे पानी व सीवर ट्रीटमेंट के लिए एसटीपी से जोड़ने के निर्देश दिए। निकाय क्षेत्रों में निर्मित शमसान घाटों में नियमित सफाई रखने तथा सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए कनेक्शन लेने को कहा। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे गांव में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं निर्मित शमशान घाटों के रख-रखाव हेतु सीडीओ को संबधित खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा जिले में बाढ क्षेत्रफल के बारे में जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने अगली बैठक में पूरी तैयारी साथ आने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने जिला पर्यावरण समिति से संबधित वांछित सूचना भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश विभागों को दिए। गंगा संरक्षण समिति की महत्वर्पूण बैठक में जल संस्थान, खनन व परिवहन अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर महीने के दूसरे और चैथे सोमवार को गंगा संरक्षण समिति के कार्योे की प्रगति समीक्षा की जायेगी।
निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि बद्रीनाथ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग में एसटीपी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और सभी एसटीपी संचालित है। केवल जोशीमठ में एसटीपी का निर्माण किया जाना बाकी है। नगर निकाय क्षेत्रों में गंदे नालों की टैपिंग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 31 नालों में से 25 नालों को एसटीपी से टैप किया जा चुका है। जोशीमठ में एसटीपी बनने के बाद तीन नाले इसमें टैप किए जाने है और शेष तीन बरसाती नाले है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!