चमोली: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में वीर सैनिकों के आश्रितों को किया सम्मानित–

by | Aug 13, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वीर सैनिकों की स्मृति में ​स्मारक पट्टिका की गई स्थापित, वीर सैनिकों को किया सम्मानित, पौधरोपण भी किया–

नारायणबगड़: जुनेर गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को ग्राम सभा जुनेर में मेरी माटी मेरा देश अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने तिरंगा रैली निकालकर गांव का भ्रमण कर वीर शहीदों को याद किया। उसके उपरांत वीर बलिदानों के आंगन से मिट्टी एकत्रित की गई।

ग्राम प्रधान नरेंद्र भंडारी ने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम युद्धस्तर पर पर चल रहा रहा है। वीर सैनिकों की स्मृति में शिलावट (स्मारक पट्टीका) स्थापित की गई। वीर सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

भूतपूर्व सैनिक मंगल सिंह फरस्वाण ने कहा कि वीर बहादुर सैनिकों ने देश को आजाद करने में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, हमें वीर सैनिकों को सदैव नमन करना चाहिए। राज्य सरकार के द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान एक अच्छी पहल की गई, हमें आशा है कि राज्य सरकार इस अभियान को निरंतर चलाएगी, जिससे हमारी आने वाली भावी पीढ़ियों को हमारे वीर सैनिकों से प्रेरणा मिलगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी, सूबेदार मंगल सिंह, उपप्रधान पुष्पा देवी, महिला मंगल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, वन पंचायत सरपंच प्रताप सिंह राय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती देवी, सरस्वती देवी ,आशा कार्यकर्ता अम्बी देवी आदि मौजूद रहे।

दूसरी तरफ कड़ाकोट के ग्राम सभा चोपता गांव में भी वीर सपूतों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान एडवोकेट पृथ्वी सिंह नेगी के द्वारा किया गया जिसमें स्वतन्त्रता सँग्राम सैनानियो के आश्रितो का सम्मान व वीर सैनानियोँ को श्रद्धांजलि दी गई।अमित कुमार ग्राम विकास अधिकारी बालम नेगी,वचन सिह रावत, गबर सिह रावत, मोहन सिह, मुकेश कुमार अवतार सिहँ मिंगवाल ,आनन्द सिह कनेरी अवतार सिहँ कनेरी महिला मंगल दल अध्यक्ष, माहेबरी रावत, सरोप सिह, सिनवाल, लखपत सिह रावत, आदि सामिल रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!