हे भगवान: चमोली में आपदा से आम जनता ही नहीं देवता भी त्रस्त–

by | Aug 16, 2023 | आपदा, आस्था, चमोली | 0 comments

​शिव मंदिर बरसाती गदेरे में बहा, लेकिन अपने स्थान पर विराजमान मिले ​शिवलिंग, ग्रामीण करेंगे भव्य मंदिर का निर्माण–

पीपलकोटी: छोटी काशी हाट गांव में ​रामचंद्र पर्वती तलहटी में ​स्थित ​शिव मंदिर भी आपदा की भेंट चढ़ गया। यहां मंदिर तो बह गया है, लेकिन ​शिवलिंग अभी भी अपने स्थान पर विराजमान है। ग्रामीणों ने यहां भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। पीपलकोटी का बंड क्षेत्र आपदा की मार झेल रहा है। 13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि में ग्राम पंचायत हाट में भी भारी नुकसान हुआ।

हाट गांव छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध है। तमिलनाडु से प्रतिवर्ष स्वामी श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल हाट गांव के पौराणिक शिव मंदिर में पूजा कर घी का दीया प्रज्ज्वलित करने पहुंचता है। श्रद्धालुओं की ओर से यहां दो कुंतल घी का दीया जलाया जाता है। शिव मंदिर के समीप ही लक्ष्मी नारायण का मंदिर भी स्थित है।

हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने बताया कि 13 अगस्त की रात को अतिवृ​ष्टि से शिव मंदिर बरसाती गदेरे के उफान पर आने से बह गया है। इस स्थान पर मंदिर फिर से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हरसारी गांव को भी भविष्य में खतरा बना हुआ है। टीएचडीसी की ओर से यहां सुरंग निर्माण के लिए विस्फोट किए जा रहे हैं। टनों मलबा मंदिर के इर्द-गिर्द डंप किया गया है।

जबकि पूर्व में ही टीएचडीसी को यहां मलबा निस्तारित न करने के लिए कहा गया था, लेकिन कंपनी की हठधर्मिता के चलते आज मंदिर बह गया है। हाट गांव के एलदाना और दशवाना घटगाड गदेरे से भी भूकटाव होने से आवासीय मकानों को खतरा बना हुआ है।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!