चमोली: यहां छात्रावास भी आया भूधंसाव की चपेट में–

by | Aug 20, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर के भागीरथी छात्रावास के इर्द-गिर्द हो रहा भूस्खलन, छात्रावास को कराया खाली–

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का भागीरथी छात्रावास भू धंसाव से खतरे की जद में आ गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से अहतियातन छात्रावास को खाली करवा दिया गया है। वहां रहने वाले सभी छात्रों को कॉमर्स की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भागीरथी छात्रावास में 16 अगस्त की रात को भू धंसाव हो गया। जिससे भवन का आंगन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उसके आगे का पुस्ता नीचे बैठ गया है। जिसके चलते यहां पर रहने वाले 34 छात्रों को कॉमर्स के भवन के एक हॉल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके आगे बिजली का पोल भी खतरे की जद में आ गया है।

इधर, गोपेश्वर में ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के ठीक पीछे पीजी कॉलेज का छात्रावास है। इसके पुस्ते का मलबा प्राथमिक विद्यालय के पीछे आया हुआ है। जबकि विद्यालय के आगे हाल ही में बड़ा पुस्ता टूट गया। यहां पर प्राथमिक विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है।

विद्यालय को दोनों तरफ से खतरा बना हुआ है। पीछे से पुस्ता थोड़ा और नीचे धंसा तो प्राथमिक विद्यालय के भवन को खतरा हो जाएगा। साथ ही आगे से टूटा पुस्ता यदि और टूटता है तो भी विद्यालय भवन खतरे की जद में आ सकता है। हालांकि विद्यालय के आगे टूटे पुस्ते को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!