भीषण दुर्घटना: गुजरात के यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत और 28 घायल हुए–

by | Aug 20, 2023 | दुर्घटना | 0 comments

इस भीषण हादसे में तीर्थयात्रियों की मची चीख पुकार, 108 सेवा वाहन से घायल पहुंचाए गए अस्पताल–

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे गुजरात के तीर्थया​त्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 35 लोग सवार थे।

रविवार शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। जो कि गंगनानी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं और सात लोग दम तोड़ चुके हैं। घटना स्थल से सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। जिस स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहां पूर्व में कावंड़ियों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बताया जा रहा है कि हादसे का ​शिकार हुई बस खाई में गिरते हुए ट्रक के मलबे के ऊपर अटक गई। बस सीधे भागीरथी में गिरती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!