चमोली: रामणी गांव के पास जंगल में मिला युवक का शव, पुलिस ने की पहचान–

by | Aug 24, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

घास लेने जा रही महिलाओं ने सड़क किनारे पड़ा देखा युवक, नाक, मुंह से आ रहा था खून–

नंदानगर: पर्यटन ग्राम रामणी के पास जंगल में सड़क के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान अर्जुन सिंह (27) पुत्र सतेसिंह, ग्राम लाखी, जलेढुंग के रुप में की है। युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा। बृहस्पतिवार को रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज सिंह पंवार ने नंदानगर के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह को जंगल में शव पड़ा होने की सूचना दी।

जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामणी गांव की महिलाएं जंगल जा रही थी।

तभी उन्हें गांव से एक किमी दूर नंदानगर सड़क के नीचे खाई में युवक पड़ा दिखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। युवक के नाक और मुंह से खून निकल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!